फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   BJP wins in declaring candidates, Congress lags behind

Pauri News: प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा ने मारी बाजी, कांग्रेस पिछड़ी

Sat, 09 Aug 2025 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
BJP wins in declaring candidates, Congress lags behind
पौड़ी। भाजपा ने जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशियों की घोषणा कर कांग्रेस से मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने पौड़ी में निवर्तमान जिपं उपाध्यक्ष रचना बुटोला पर दांव खेला है। रचना बुटोला दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य की सीट जीतकर आई हैं। वह वर्ष 2019 में पहली बार कोट ब्लॉक की धौलकंडी सीट से जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ीं थी। इस चुनाव में उन्होंने धौलकंडी सीट से प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के पुत्र दीपेंद्र भंडारी को हराया। ऐसे में अब जिपं अध्यक्ष की सीट को कब्जाने के लिए भाजपा ने लाबिंग तेज कर दी है। वहीं कांग्रेस भाजपा से पीछे होती नजर आ रही है। कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि सोमवार तक ब्लॉक प्रमुख व जिपं अध्यक्ष के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed