फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   BJP's anger on the objection of the university on the cold road

ठंडी सड़क पर विवि की आपत्ति पर भाजपाई भड़के

Tue, 31 May 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
BJP's anger on the objection of the university on the cold road
शहर में स्वीकृत ठंडी सड़क पर एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के भूवैज्ञानिकों की आपत्ति पर ही भाजपा नेताओं ने सवाल उठाए हैं। भाजपाइयों का कहना है कि जिस स्थान को भूविज्ञानी संवेदनशील बता रहे हैं, वहां विवि ने स्वयं निर्माण कार्य किए हैं। तब इस बारे में क्यों नहीं सोचा गया।
विज्ञापन

शहर के ऊपर पहाड़ी से कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट ठंडी सड़क का निर्माण होना है। इसका लोनिवि चार बार सर्वेक्षण करवा चुका है। पिछले दिनों गढ़वाल विवि के भूवैज्ञानिकों ने लोनिवि को पत्र भेजकर सड़क के एलाइमेंट पर आपत्ति जताई है। भूवैज्ञानिकों ने उक्त स्थान को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र और पिछले तीन दशक से उगाए गए औषधीय पादपों के लिए नुकसानदेह बताया है।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता अतर सिंह असवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुशलानाथ ने विवि के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गढ़वाल विवि ने अतिथि गृह, संपर्क मार्ग और आवासीय कॉलोनी का निर्माण किया है। इसके अलावा यहां गैर सरकारी भवन भी हैं। जब यह निर्माण कार्य हो रहे थे, तब भूस्खलन के बारे में विवि ने क्यों नहीं सोचा। ठंडी सड़क पर आपत्ति लगाना उचित नहीं है। इसके बजाय भूवैज्ञानिकों को सुरक्षित निर्माण के लिए सुझाव देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम किसी विकास कार्य के विरोधी नहीं है। हमसे सर्वेक्षण के लिए कहा गया था। सर्वेक्षण के बाद रिपोर्ट दी है। जीएसआई (भारतीय भू सर्वेक्षण) ने भी ऐसी ही रिपोर्ट दी थी। पूर्व में हुए नुकसान को देखते ही इस स्थान को संवेदनशील बताया गया है। -प्रो. यशपाल सुंद्रियाल, भूविज्ञानी गढ़वाल विवि श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed