फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   BJP-Congress joined dozens of rural.

भाजपा-कांग्रेस में शामिल हुए दर्जनों ग्रामीण

Fri, 20 Jan 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी Updated Fri, 20 Jan 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन

चुनावी बयार में लोगों का एक दल से दूसरे दल में आना-जाना तेज हो गया है। शुक्रवार को कई ग्रामीणों ने हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा तो कई ने भाजपा को बाय बाय बोलकर कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

विज्ञापन


विकासखंड पाबौ की ग्राम सभा जितोली में अनुसूचित जाति के दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन की। भाजपा नेता डा. धन सिंह रावत ने सभी का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इसके बाद ग्राम सभा ओडली, जवड़ी, बूंगा, ओडगडा में भी दर्जनों ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थामा। धन सिंह ने सभी से चुनाव में जी जान से जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष भैरों सिंह गुसाईं, पाबौ मंडल अध्यक्ष जगमोहन रावत, जिला पंचायत सदस्य पूरण सिंह राणा, नरेंद्र सिंह भंडारी, जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष घनश्याम नेेगी व जीत सिंह गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, कांग्रेस के श्रीनगर से विधायक गणेश गोदियाल की मौजूदगी में कई ग्रामीणों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। गोदियाल के समक्ष ग्राम शुक्र, सकन्याणा मल्ला, सैंजी, छानी, चौफंडा, कोठली, ढिक्वाली, बगड़, बनेख, बगड़, बिडोली, कोठला व मिलई आदि गांवों से दर्जनों ग्रामीणों ने कांग्रेस ज्वाइन की। इस दौरान जिला महामंत्री गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।


उधर, भाजपा नेता परमानंद चतुर्वेदी का कहना है कि उनका निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार पोरी से कोई लेना-देना नहीं है। उनका आरोप है कि उन्होंने अपनी प्रेसवार्ता में मौजूद लोगों में उनका नाम बिना उनकी अनुमति के ही दे दिया था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed