फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Biochemistry Lab of Srinagar Medical College

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की बायोकैमेस्ट्री लैब में महत्वपूर्ण जांच ठप

Sat, 27 Jul 2019 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Biochemistry Lab of Srinagar Medical College
राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल की बायोकेमेस्ट्री लैब में मरीजों की महत्वपूर्ण जांच नहीं हो पा रही है। अस्पताल मेें जांच न होने पर मरीजों को निजी पैथोलॉजी केंद्रों में उक्त जांच के लिए लगभग 10 गुना अधिक रकम खर्च करनी पड़ रही है। जांच न होने की वजह मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी बतायी जा रही है। स्थिति यह है कि 15 दिन बाद भी खराब मशीनों की मरम्मत नहीं हो पायी है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में इन दिनों लीवर से संबंधित एलएफटी (लीवर फंक्शन टेस्ट), पेट/अग्नाशय से संबंधित एमाइलेज व लाइपेज, इलेक्ट्रोलाइट, लिपिड प्रोफाइल और यूरिक एसिड टेस्ट ठप हैं। उक्त सभी परीक्षण बायोकेमेस्ट्री लैब में होते हैं। लैब में चंद परीक्षण ही हो पा रहे हैं। दिक्कत यह है कि इन दिनों जो परीक्षण नहीं हो पा रहे हैं, अस्पताल में ज्यादातर मरीज इन्हीं से संबंधित आते हैं। अस्पताल में उक्त जांच 10 से 150 रुपये में होती है। जबकि निजी पैथोलॉजी में यह जांच काफी मंहगी पड़ रही हैं। निजी केंद्रों में इन जांचों के लिए 500 से एक हजार रुपये देने पड़ रहे हैं। इधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि विभाग से देरी मेें मशीन खराब होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर इंजीनियर को बुलाया गया था, लेकिन मशीन में कुछ अन्य दिक्कत भी आ गयी। इसलिए वक्त लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed