फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Bhadra' occurs on Karwa Chauth, but it will not affect the evening worship.

Pauri News: करवा चौथ पर भद्रा, मगर शाम की पूजा पर नहीं पड़ेगा असर

Tue, 27 Oct 2026 04:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 27 Oct 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
'Bhadra' occurs on Karwa Chauth, but it will not affect the evening worship.
श्रीनगर। करवा चौथ पर भद्राकाल को लेकर सुहागिन महिलाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। महिलाओं का कहना है कि भद्राकाल के शुरू होने और समाप्त होने के समय को लेकर अलग-अलग जानकारियां मिल रही हैं। ऐसे में उन्हें पूजा और खरीदारी के शुभ मुहूर्त को लेकर चिंता है। वहीं श्रीनगर के कमलेश्वर के आचार्य आनंद प्रकाश नौटियाल के अनुसार 29 अक्तूबर को सुबह 6 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक भद्राकाल रहेगा। इसकी अवधि कम होने के कारण शाम की पूजा पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। करवा चौथ की पूजा का समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक है। वहीं चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 17 मिनट बताया गया है। संवाद
विज्ञापन


---------

धनतेरस के लिए सजने लगे बाजार

श्रीनगर। धनतेरस को लेकर शहर के बाजार अभी से सजने लगे हैं। गोला बाजार, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग और गणेश बाजार में दुकानदारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल की दुकानों में ग्राहकों को कई ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बर्तन व्यापारी सुजीत अग्रवाल, दीपक, सुनील गुनसोला और रितिक पंवार ने बताया कि इस बार कांसे, तांबे, पीतल और स्टील के बर्तनों की कई नई वैरायटी उपलब्ध हैं। धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी आशीष सडाना और नमन ने बताया कि फ्रिज, एलईडी, एसी, ओवन और वॉशिंग मशीन पर कंपनियों की ओर से आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। वहीं कंप्यूटर विक्रेता सत्यम अग्रवाल, मोबाइल विक्रेता गणेश जोशी, धर्म सिंह ने बताया कि विभिन्न कंपनियां मोबाइल और अन्य सामान पर विशेष स्कीम दे रही हैं। उम्मीद है कि धनतेरस पर कारोबार को गति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed