फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bees are helpful in crop production

Pauri News: फसलों के उत्पादन में सहायक है मधुमक्खी

Fri, 28 Mar 2025 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bees are helpful in crop production
श्रीनगर। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के गढ़वाल क्षेत्रीय केंद्र, श्रीनगर ने जनपद रुद्रप्रयाग के किसानों के लिए मधुमक्खी पालन पर दो दिवसीय प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। किसानों को बताया कि मधुमक्खी पालन जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने और नकदी फसलों की उत्पादकता में वृद्धि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संस्थान के गढ़वाल क्षेत्र निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल के निर्देशन में जनपद रुद्रप्रयाग के बरसू और ख्यारकी गांव में मधुमक्खी पालन पर दो दिवसीय प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मधुमक्खी पालन के माध्यम से सतत आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना और इसके आर्थिक एवं पारिस्थितिक लाभों के प्रति प्रतिभागियों को जागरूक करना था। इस दौरान मधुमक्खी पालन की आधुनिक तकनीकों, शहद उत्पादन और परागण सेवाओं पर जागरूकता फैलाने पर विशेष ध्यान दिए जाने, जिससे कृषि उत्पादकता और किसानों की आय में वृद्धि हो सकती है। इस अवसर पर डॉ. कुसुम पांडे ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को पारंपरिक कृषि के साथ मधुमक्खी पालन को एकीकृत कर सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन शहद, मोम और अन्य मधुमक्खी उत्पादों के माध्यम से अतिरिक्त आय का स्रोत प्रदान करता है, साथ ही खुबानी, सेब, आड़ू और कीवी जैसे नकदी फसलों की परागण क्षमता को बढ़ाकर उनकी उपज में भी सुधार करता है। कार्यक्रम में डॉ. के चंद्रशेखर ने कहा कि मधुमक्खी पालन जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने और नकदी फसलों की उत्पादकता में वृद्धि करने में सहायक है। मधुमक्खी पालन की मांग खाद्य, औषधि और सौंदर्य प्रसाधन उद्योगों में लगातार बढ़ रही है, जिससे यह एक लाभकारी और सतत आजीविका का साधन बन सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed