{"_id":"678fd580b04b1754030e27ac","slug":"bears-are-devouring-cattle-in-the-villages-of-western-maniyarsu-belt-pauri-news-c-5-1-gkp1010-599996-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पश्चिमी मनियारस्यूं पट्टी के गावों में भालू मवेशियों को बना रहा निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पश्चिमी मनियारस्यूं पट्टी के गावों में भालू मवेशियों को बना रहा निवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक के पश्चिमी मनियारस्यूं पट्टी के 10 से 12 गांवों में इन दिनों अज्ञात जानवर मवेशियों पर हमला कर उन्हें निवाला बना रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि चरक नाम का जंगली जानवर रात को गोशालाओं को तोड़कर मवेशियों को निवाला बना रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वहीं वन विभाग ने इस प्रकार के जानवर की पुष्टि से इन्कार किया है।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने बताया कि करीब एक माह से अज्ञात जानवर ने पट्टी के विभिन्न गांवों में आतंक मचा रखा है। जानवर की बनावट कुछ चरक जैसी प्रतीत हो रही है। बताया कि पिछले एक माह से उसने क्षेत्र के थनूल, धारी, बड़कोट, किसमोल्या, डांगी आदि गांवों में 8 से 10 मवेशियों को निवाला बना दिया है।
जानवर रात को गोशालाओं में बंधे मवेशियों को मार रहा है। बताया कि थनूल गांव में भगवान सिंह की दो गायों व डांगी गांव में दिनेश सिंह के मवेशियों को बीते दिनों मौत के घाट उतार दिया। बताया कि इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वहीं वन विभाग के दक्षिणी आदवानी बीट के वनबीट अधिकारी हिमांशु नेगी ने बताया कि विभागीय टीम द्वारा इन गांवों में जाकर निरीक्षण किया गया। ग्रामीण जिसे चरक समझ रहे हैं व भालू है, जो कि हर दिन अपना ठिकाना बदल रहा है। हाल ही में उसे उक्त गांवों के 5-6 जानवरों को मार दिया। बताया कि इन दिनों भालू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।