फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bear attack in fractured

भालू के हमले में ग्रामीण जख्मी

Thu, 26 Nov 2015 09:30 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Thu, 26 Nov 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
जयहरीखाल के बंदूण पास्ता गांव निवासी एक व्यक्ति भालू के हमले में बुरी तरह जख्मी हो गया है। उसके सिर और मुंह पर भालू ने गहरे जख्म कर दिए हैं। इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और डटकर लात-घूंसों से भालू का मुकाबला कर उसे भागने पर मजबूर कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण गंभीर रुप से  घायल हुए व्यक्ति को गांव तक लाए। परिजन उसे लेकर कोटद्वार राजकीय अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सतपुली क्षेत्र के मल्ला बदलपुर  क्षेत्र के बंदूण पास्ता गांव निवासी कृपाराम रोज की भांति पशुओं को चराने के लिए पास के जंगल गया था। सुबह नौ बजे का समय था। गांव से सटे लालतप्पड़ के जंगल में पीछे से अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भारी-भरकम भालू ने अपने हाथों से उसे जकड़ लिया। इस दौरान दोनों में खूब गुत्थमगुत्था हुई। हमले में कृपाराम के मुंह और शरीर पर गहरे जख्म हो गए। उनसे खून बहने लगा, लेकिन कृपाराम ने हिम्मत नहीं हारी। लात-घूंसे से जैसे ही भालू दूर हुआ, उसने पत्थरों से भालू पर प्रहार कर जान बचाई। कृपाराम की बहादुरी से भालू भी भाग खड़ा हुआ। शोरगुल होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को किसी तरह गांव तक लाए। यहां से परिजन उसे लेकर कोटद्वार अस्पताल पहुंचे। घायल की  पत्नी कमला देवी ने बताया कि उसके पति ने भालू से लड़कर अपनी जान बचाई। हिम्मत से काम नहीं लिया होता तो जान नहीं बचती। जिला पंचायत उपाध्यक्ष  सुमन कोटनाला ने क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर चिंता  जताई है। उन्होंने वन विभाग से गंभीर घायल को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed