फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Banjwadi first in Kho-Kho and Kabaddi competition

Pauri News: खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता में बैंजवाड़ी प्रथम

Tue, 05 Dec 2023 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 05 Dec 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Banjwadi first in Kho-Kho and Kabaddi competition
पाेखरी में आयोजित खेल महाकुुंभ में विजेता ​खिलाड़ी। संवाद
जीआईसी किलकिलेश्वर खेल मैदान में चल रहे खेल महाकुंभ का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर/पौड़ी। ब्लॉक कीर्तिनगर के जीआईसी किलकिलेश्वर खेल मैदान में चल रहे खेल महाकुंभ के अंतिम दिन खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें बैंजवाड़ी ऑवरओल विजेता बना।
देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने विजेताओं को मेडल और ट्राॅफी भेंट की। कहा कि ब्लॉक मुख्यालय कीर्तिनगर में करीब साढ़े सात करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है जिसका लाभ छात्र-छात्राओं को होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र रौथाण, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजपाल सिंह असवाल, डॉ. अंकित भट्ट, सतीश बलूनी, केशवानंद बहुगुणा, नरेंद्र कुंवर, रामपाल और विकास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर पौड़ी में युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न आयुवर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिताएं हुईं। बालिका अंडर-14 की एकल वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में हर्षिता सती, युगल में अंशिका-प्रकृति प्रथम रहे। मिक्स डबल में आयुषी-शौर्या रावत की जोड़ी प्रथम रही। वहीं अंडर-17 बालिका एकल में अन्नता, युगल में सिमरन-दिव्यांशी, मिक्स डबल में वंश रावत-ईशा, अंडर-19 बालिका एकल में ऋचा, युगल में कोमल-कनिका, मिक्स डबल में अमन-साक्षी प्रथम रहे। इस मौके पर डीओ पीआरडी रविंद्र सिंह, ईश्वर रावत, गीता रावत, नरेश रावत आदि निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


3000 मीटर में रोहन और प्रीति दौड़े सबसे तेज
अगस्त्यमुनि/पोखरी। ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन हुई अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में रोहन-प्रीति प्रथम रहे। बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में रोहन और निकिता ने बाजी मारी। इस दौरान महेश प्रसाद बमोला, अजय कुमार, हनीफ सिद्धिकी, सहाबुद्दीन सिद्धिकी, विमल सकलानी आदि मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक पोखरी में मिनी स्टेडियम में चल रहे खेल महाकुंभ के अंतिम दिन अंडर 19 बालक वर्ग की 500 मीटर दौड़ में आयुष, बालिका वर्ग की 300 मीटर दौड़ में अंजू, बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अनमोल, बालिका वर्ग में अंजू प्रथम रहे। इस दौरान कनिष्ठ उपप्रमुख जयपाल बिष्ट, अधिवक्ता देवेंद्र बत्र्वाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed