फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Baikunth Chaturdashi fair starts in Uttarakhand srinagar

परेड और शोभयात्रा के साथ बैकुंठ चतुर्दशी मेला शुरू

Sun, 10 Nov 2019 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
Baikunth Chaturdashi fair starts in Uttarakhand srinagar
श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेले के अवसर पर विकास प्रर्दशनी का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि धन सिंह रा? - फोटो : SHRINAGAR
दस दिवसीय ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का रविवार को परेड और कीर्तन मंडलियों की शोभायात्रा के साथ आगाज हो गया है। मेले का शुभारंभ प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने शहर के सभी परिवारों को सीवर लाइन से जोड़ने की घोषणा की।
विज्ञापन

गोला पार्क मेें मेले का उद्घाटन करते हुए राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर में सरकार ने लगभग सभी मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया है। यदि कोई छूट गए होंगे, तो उनका भी जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। कमलेश्वर मंदिर में काम चल रहा है। यदि यहां जमीन मिलती है, तो और भी काम करवाया जाएगा। मार्च 2023 तक श्रीनगर में रेलवे का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पालिका जमीन उपलब्ध कराती है, तो सरकार श्रीनगर में भव्य ऑडिटोरियम और मोला राम तोमर स्मारक का निर्माण करवाएगी। एक हफ्ते में श्रीकोट गंगानाली स्टेडियम का भी जीओ जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने अभिनंदन पत्र पढ़ते हुए मंत्री के समक्ष आठ मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन में प्रतिवर्ष लगभग 75 लाख रुपये व्यय होते हैं। मेले के आयोजन के लिए हर वर्ष 25 लाख रुपये स्वीकृत कराएं जाए। उन्होंने अलकनंदा नदी किनारे आस्था पथ निर्माण के लिए 1.20 करोड़, गंगा दर्शन पार्क के सुंदरीकरण के लिए 50 लाख रुपये, निर्माण कार्य के लिए डेढ़ करोड़ रुपये, पार्किग स्थल, पार्क, वित्तीय अनुदान बढ़ाने और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की। मेले के उद्घाटन के बाद डा. धन सिंह ने जीआईएंडटीआई मैदान में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन सभासद संजय फौजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--यह प्रमुख लोग रहे उपस्थित
कांग्रेस प्रदेश कमेटी सदस्य वीरेंद्र नेगी, एसडीएम दीपेंद्र नेगी, तहसीलदार सुनील राज, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना और पालिका सभासद हरि सिंह मियां, विभोर बहुगुणा, अनूप बहुगुणा, हिमांशु बहुगुणा, राकेश सेमवाल, पूजा गौतम, विनोद मैठाणी, कविता रावत, प्रमिला भंडारी, विनीत पोस्ती, सूरज व अनिता भारती आदि मौजूद रहे।
-अतिक्रमण हटवाने में मांगा सहयोग
श्रीनगर। राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पालिका अध्यक्ष व सभासदों से शहर से अतिक्रमण हटवाने में सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ में पिथौरागढ़, श्रीनगर और उत्तरकाशी बड़े शहरों का रुप ले चुके हैं। श्रीनगर में अभी भी 100 साल पुराने नक्शे के हिसाब से सड़क व गलियां हैं। वर्तमान में चौड़ी सड़क व पार्किंग का निर्माण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि पालिका साथ देती है, तो वह एक माह में अतिक्रमण हटवा देंगे।
--मांगपत्र पर नहीं की घोषणा
श्रीनगर। नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी के मांग पत्र पर मंत्री धन सिंह ने कोई घोषणा नहीं की। हालांकि उन्होंने यह कहा कि जब वह स्वयं यहां मौजूद हैं, तो पैसे की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पालिका अध्यक्ष जो भी काम कहेंगी, वह जरूर करेंगे।
-बेंजवाल को किया याद
श्रीनगर। कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी ने श्रीयंत्र टापू कांड के शहीद यशोधर बेंजवाल व राजेश रावत का स्मारक बनाने की मांग की। इस मांग पर मंत्री धन सिंह ने कहा कि ‘बेंजवाल और मैंने साथ ही आंदोलन में भागीदारी की थी। हम साथ में ही खाना खाते थे। जिस दिन बेेंजवाल श्रीयंत्र टापू में आंदोलन देखने गए थे, मैंने बेंजवाल को मना किया था। मैं भी श्रीयंत्र टापू कांड का गवाह हूं’।
-पहली बार कीर्तन मंडली रही झांकी में शामिल
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में पहली बार कीर्तन मंडलियों की झांकी निकाली गई। झांकी में 63 कीर्तन मंडलियां शामिल हुई। वहीं स्कूलों की परेड में 36 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।

---मेले में आज
सुबह 9:00 बजे जीआईएंडटीआई मैदान में विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।
पूर्वाह्न 11 बजे जीआईएंडटीआई मैदान में डॉग शो।
शाम 8.00 बजे जीआईएंडटीआई मैदान में बीटस एंड बैटल (श्रीनगर आर्टिस्ट नाइट)

श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन अवसर मे मौके पर झांकी मे भाग लेती र्कीतन मंडली की महिलाए?

श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन अवसर मे मौके पर झांकी मे भाग लेती र्कीतन मंडली की महिलाए?- फोटो : SHRINAGAR

श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन अवसर मे मौके पर झांकी मे भाग लेती र्कीतन मंडली की महिलाए?

श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन अवसर मे मौके पर झांकी मे भाग लेती र्कीतन मंडली की महिलाए?- फोटो : SHRINAGAR

श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन अवसर मे मौके पर झांकी मे भाग लेती र्कीतन मंडली की महिलाए?

श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन अवसर मे मौके पर झांकी मे भाग लेती र्कीतन मंडली की महिलाए?- फोटो : SHRINAGAR

श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन अवसर मे मौके पर झांकी मे भाग लेती र्कीतन मंडली की महिलाए?

श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन अवसर मे मौके पर झांकी मे भाग लेती र्कीतन मंडली की महिलाए?- फोटो : SHRINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed