फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Badrinath Highway: Treatment work of hills will be completed before Chardham Yatra.

बदरीनाथ हाईवे : चारधाम यात्रा से पहले पूरा हाेगा पहाड़ियों के ट्रीटमेंट का कार्य

Sun, 02 Mar 2025 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway: Treatment work of hills will be completed before Chardham Yatra.
श्रीनगर। आगामी यात्रा सीजन में सुगम यातायात के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग ब्रह्मपुरी से देवप्रयाग तक स्लोप प्रोटेक्शन का कार्य कर रहा है। ऊंची पहाड़ियों पर ट्रीटमेंट का यह कार्य 75 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है और यात्रा शुरू होने से पहले यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।सड़क चौड़ीकरण के बाद से तोताघाटी सहित ब्रह्मपुरी से देवप्रयाग तक पहाड़ियों की ढलान से पत्थर गिरने से दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती हैं। इस खतरे को कम करने के लिए विभाग ऊंची पहाड़ियों पर स्लोप प्रोटक्शन सहित सड़क किनारे पुस्तों का निर्माण का रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि ब्रह्मपुरी से कौडियाला के बीच 10 लोकेशन और कोडियाला से देवप्रयाग के बीच 10 लोकेशन में पहाड़ियों पर स्लोप प्रोटेक्शन का कार्य किया जा रहा है। इसमें ढीले पत्थरों को मेन रॉक से बांधा जा रहा है। बताया कि 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और यात्रा से पहले निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इससे बरसात में जहां दुर्घटनाओं का खतरा टलेगा वहीं मार्ग अवरुद्ध नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed