{"_id":"60cca3918ebc3e34377bb253","slug":"badrinath-highway-blocked-in-srinagar-shrinagar-news-drn3819205121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह अवरुद्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह पत्थरों की बरसात हो रही है। ऐसे में यहां आवागमन जोखिम भरा हो गया है। वहीं राजमार्ग तोताघाटी के पास महादेव चट्टी में मलबा आने से दोपहर 12 बजे अवरुद्ध हो गया। सकनीधार से व्यासी के बीच भी जगह-जगह मलबा आ रहा है। पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने की वजह से मशीनें काम नहीं कर पा रही हैं।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे महादेव चट्टी में बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आ गिरा। मलबा हटाने के लिए सकनीधार से मशीन मौके पर पहुंची लेकिन काम नहीं हो पाया। इसके कुछ देर बाद सिंगटाली और तोताघाटी में भी मलबा गिरना शुरू हो गया। देहरादून बैठक में हिस्सा लेने जा रहे पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों को भी वहां से लौटकर चंबा होते हुए जाना पड़ा। वहीं श्रीनगर से सिरोहबगड़ के बीच भी जगह-जगह बोल्डर गिर रहे हैं। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा ने बताया कि महादेव चट्टी में लगातार पत्थर गिर रहे हैं। सिंगटाली मेें कम मात्रा में मलबा आया हुआ है। बारिश रुकने के बाद तोताघाटी में दोनों ओर से मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं।