फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ayush, Gautam, Sahil, Rudra and Anuj won in cock snatching.

Pauri News: मुर्गा झपट में आयुष, गौतम, साहिल, रुद्र व अनुज ने बाजी मारी

Fri, 22 Nov 2024 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Ayush, Gautam, Sahil, Rudra and Anuj won in cock snatching.

विज्ञापन
पौड़ी। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत शुक्रवार को विभिन्न आयु वर्ग की कबड्डी, फुटबाल, टीटी व मुर्गा झपट प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विभिन्न भारवर्ग की मुर्गा झपट में आयुष, गौतम, साहिल, रुद्र व अनुज ने बाजी मारी। फुटबाल में पोखडा, जयहरीखाल, केवीएस, जीएफसी श्रीनगर, दुगड्डा रेड ने अपने मैच जीतकर अगले राउंड में जगह बनाई।



मुख्यालय के रांसी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन सीडीओ गिरीश गुणवंत ने किया। उन्होंने खेल महाकुंभ की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता की शुरुआत अंडर -20 बालक वर्ग की कबड्डी से हुई। जिसमें खिर्सू ने पोखड़ा को हराया। नैनीडांडा ने बीरोखाल, यमकेश्वर ने कोट व दुगड्डा ने पौडी को पराजित किया।
विज्ञापन


अंडर- 14 में कोट ने रिखणीखाल व जयहरीखाल ने पाबौ, यमकेश्वर ने बीरोंखाल, थलीसैण ने कल्जीखाल, खिर्स ने एकेश्वर, द्वारीखाल ने पौड़ी व नैनीडांडा ने पोखडा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राउंड में रिखणीखाल ने जयहरीखाल, थलीसैंण ने यमकेश्वर को पराजित किया।



अंडर - 17 के पहले मैच में जयहरीखाल ने नैनीडांडा, कोट ने कल्जीखाल, रिखणीखाल ने कोट, पाबौ ने एकेश्वर व थलीसैंण ने बीरोंखाल को पराजित किया। अंडर-17 बालक वर्ग की फुटबाॅल में पोखडा ए ने सीकू, जयहरीखाल ने जीएफसी श्रीनगर को हराया। जबकि दूसरे मैच में केवीएस ने पोखडा बी, जीएफसी श्रीनगर ने बीरोंखाल, दुगड्डा रेड ने राइका खोलाचौरी को पराजित कर अगले राउंड में जगह बनाई।



मुर्गा झपट अंडर- 14 के 25- 30 किग्रा भार वर्ग में आयुष प्रथम, सुजल द्वितीय, शिवम तृतीय रहे। 30 -35 किग्रा भार में गौतम ने पहला, रौनक ने दूसरा, रियांश ने तीसरा स्थान पाया। 35- 40 किग्रा भार में साहिल प्रथम, आर्यन द्वितीय रहे। 40- 45 किग्रा भार में रुद्र प्रथम, सूरजपाल द्वितीय, वंश रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के अंडर-20 के 50-55 किग्रा भार में अनुज प्रथम, दीपांजल द्वितीय व संदीप तृतीय रहे। टीटी अंडर-14 में अनीष प्रथम, आराध्य द्वितीय व नितिन तृतीय रहे।


विजेता व उपविजेताओं को डीओ रविंद्र कुमार फोनिया ने पुरस्कार बांटे। इस दौरान बीओ भगवान गुसांई, नरेश रावत, मनोज कुमार, नरेश जुयाल, राजीव रावत और कमल उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed