फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Attempt to Burn Youth by Dousing Him with Petrol; FIR Registered

Pauri News: युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 17 May 2026 07:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 17 May 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Attempt to Burn Youth by Dousing Him with Petrol; FIR Registered
45 फीसदी जला पीड़ित, जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार
विज्ञापन

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
थलीसैंण। थाना क्षेत्र के रौली गांव में शनिवार शाम एक युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने की कोशिश की गई। युवक 45 फीसदी झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रौली गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (40) पर गांव के ही आनंद सिंह ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 108 आपातकालीन सेवा की मदद से घायल वीरेंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है। थानाध्यक्ष नेगी ने बताया कि आरोपी आनंद सिंह घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का प्रयास के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बताया कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है। पीड़ित वीरेंद्र सिंह खतरे से बाहर है। हालांकि वह 45 फीसदी झुलस गया है। फरार आरोपी का हाथ भी झुलसा बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed