{"_id":"67bdfa30e743f10a8a001458","slug":"assistant-teacher-serving-in-rapravi-salana-suspended-pauri-news-c-5-1-gkp1010-628168-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: राप्रावि सलाणा में सेवारत सहायक अध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: राप्रावि सलाणा में सेवारत सहायक अध्यापक निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड पोखड़ा के एक प्राथमिक विद्यालय में सेवारत सहायक अध्यापक को सेवा के प्रति लापरवाही बरतना भारी पड़ गया है। उक्त शिक्षक पर नशे में रहने का आरोप है। वह स्कूल नहीं पहुंचा, जिससे शिक्षण कार्य ठप रहा। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पौड़ी रणजीत सिंह नेगी ने प्राथमिक जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने उक्त प्रकरण की विस्तृत जांच उप शिक्षा अधिकारी थलीसैंण को सौंपकर 20 दिनों में रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।विकासखंड पोखड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलाणा बीते 21 फरवरी को बंद था। इस दौरान निवर्तमान ग्राम प्रधान व प्रशासक सलाणा ने शिक्षक के कमरे में जाकर देखा, तो वह शराब के नशे में था। इसकी शिकायत उन्होंने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से की। शिकायत मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने समीपवर्ती एक विद्यालय के शिक्षक को राप्रावि सलाणा भेजा। उन्होंने भी शिक्षक के स्कूल में नहीं होने और स्कूल बंद होने की पुष्टि की। उप शिक्षा अधिकारी पोखड़ा ने प्रकरण की रिपोर्ट डीईओ बेसिक पौड़ी को भेजी। प्रभारी डीईओ बेसिक पौड़ी रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि राप्रावि सलाणा में सेवारत सहायक अध्यापक सतीश चंद्र ध्यानी के 21 फरवरी को स्कूल नहीं आने की पुष्टि हुई है। साथ ही उस पर नशे की हालत में रहने का भी आरोप है। बताया कि शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय पोखड़ा संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही प्रकरण की विस्तृत जांच उप शिक्षा अधिकारी थलीसैंण को सौंपकर 20 दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।