Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Assistance given to 15 needy people and tips for self-employment

Pauri News: 15 जरूरतमंदों को दी सहायता राशि व स्वरोजगार के टिप्स

Tue, 16 Jan 2024 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Assistance given to 15 needy people and tips for self-employment
पौड़ी। ग्रामीण उद्यमी परियोजना (रीप) की ओर से ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार कार्यक्रमों को करने की तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है। इस मौके पर योजना के तहत 15 लाभार्थियों को 35-35 हजार राशि के चेक बांटे गए।
विज्ञापन

मंगलवार को पौड़ी ब्लॉक के अमकोटी गांव में रीप की ओर से लोगों को स्वरोजगार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही लोगों को स्वरोजगार के लिए जरूरी जानकारियां भी मुहैया कराई गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकशाल ने लोगों को सरकार की हर हाथ योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। रीप के जिला परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने बताया कि जरूरतमंद सभी लोगों को रीप की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान गुड्डी देवी, गीता रावत, आशा नेगी, कविता, जमुनादेवी, अक्षय तोमर, अभिषेक, विमला देवी, नीरजा देवी, संगीता देवी, बबीता देवी, सुदामा देवी, सरस्वती देवी, मंगलीदेवी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed