फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Apar IDs will be made in post offices, Aadhar cards will be updated in sub post offices.

Pauri News: डाकघरों में बनेंगे अपार आईडी, उप डाकघरों में अपडेट होंगे आधार कार्ड

Wed, 15 Jan 2025 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Apar IDs will be made in post offices, Aadhar cards will be updated in sub post offices.

विज्ञापन




पौड़ी। अब लोगों को अपार आईडी व आधार कार्ड बनवाने व अपडेट कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जनपद के डाकघरों व उप डाकघरों में ही इनको बनाया जा सकेगा। डाक अधीक्षक पौड़ी मंडल दीपक शर्मा ने बताया कि स्कूलों व कॉलेजों में बनाए जा रहे अपार आईडी को जिले के डाकघरों में बनाया जा सकता है। इसके लिए डाकघरों में ही अलग से सेंटर बनाए गए हैं।

बताया कि प्रधान डाकघर पौड़ी, लैंसडौन व कोटद्वार के अलावा उप डाकघर श्रीनगर, पाबौ, द्वारीखाल व धुमाकोट में भी यह कार्य होंगे। साथ ही नैनीडांडा ब्लॉक के दिगोलीखाल व खुटिंडा मल्ला, द्वारीखाल के गुमखाल व पुल्यासू, पोखड़ा दमदेवल, रिखणीखाल गुदेंडी, कोट के रामपुर चट्टी व कमलपुर, खिर्सू के जलेथा व खंहाड, दुगड्डा के चाई दमराड़ा, गड़सीर, लोकमनीपुर व किशनपुर, यमकेश्वर के बंचूरी, ठांगर, खेड़ा, सिंदूरी, हीराखाल, दिउली व गैंड, बीरोंखाल के बंदार खुटिंगा व पौड़ी ब्लॉक के गिरगांव में डाक कर्मियों द्वारा यह कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों की सुविधा के लिए डाकघर इस कार्य के लिए शिविर भी आयोजित करेगा। उन्होंने शिविर लगाने के लिए प्रधान डाकघर पौड़ी से संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed