{"_id":"61e1ace1fe246f14a55ec27f","slug":"answer-of-19-officers-who-were-absent-in-training-pauri-news-drn4016521149","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे 19 अधिकारियों का जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे 19 अधिकारियों का जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन विभाग की ओर से पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों की चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 700 पीठीसीन व प्रथम मतदान अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 19 पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों का जवाब तलब किया गया है। प्रशिक्षण में छह मास्टर ट्रेनर भी अनुपस्थित रहे, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है।
शुक्रवार को संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने किया। सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण आनंद भारद्वाज ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन में जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें अपना कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र भी लाना होगा। कहा कि जिन भी अधिकारियों को कोविड का दूसरा टीका नहीं लगा है, उन्हें प्रशिक्षण स्थल पर टीका लगाया जाएगा। भारद्वाज ने कहा कि जो कार्मिक स्वास्थ्य कारणों से ड्यूटी हटवाने का अनुुरोध करते हैं, उन्हें जिला अस्पताल पौड़ी में मेडिकल बोर्ड की टीम के सामने स्वयं उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी। उसके बाद भी निर्वाचन विभाग मामले में अंतिम निर्णय ले पाएगा। नोडल अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में 122 मास्टर ट्रेनरों को शामिल होना था, लेकिन 6 मास्टर ट्रेनर अनुपस्थित रहे।