{"_id":"6acf7784ec3325ac6908c28e","slug":"diwan-to-set-up-a-poultry-unit-with-5000-parent-stock-birds-pauri-news-c-51-1-pri1002-116015-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पांच हजार पैरेंट स्टॉक की कुक्कुट इकाई लगाएंगे दीवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पांच हजार पैरेंट स्टॉक की कुक्कुट इकाई लगाएंगे दीवान
Wed, 14 Oct 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड थलीसैंण के बंगाली गांव निवासी युवा दीवान सिंह ने कुक्कुट पालन को रोजगार का जरिया बनाकर गांव में ही अपनी आजीविका मजबूत की है। वर्ष 2020 में शुरू किए गए रोजगार को अब गति मिलने लगी है। वर्तमान में कुक्कुट पालन से उन्हें करीब 70 हजार रुपये प्रतिमाह की आय हो रही है। अब वे पांच हजार पैरेंट स्टॉक की कुक्कुट इकाई स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं।
दीवान सिंह का कहना है कि कुक्कुट पालन को व्यावसायिक स्तर पर विकसित करने के लिए पशुपालन विभाग की योजना के तहत उनकी इकाई के लिए शासन से 1.40 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि कुक्कुट पालन ग्रामीण क्षेत्रों में आय का अच्छा माध्यम बन सकता है। संवाद