फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Another accomplice arrested for killing salesman

सेल्समैन की हत्या के आरोप में एक और साथी गिरफ्तार

Mon, 29 Aug 2022 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Another accomplice arrested for killing salesman
रेडीमेड गारमेंट्स के सेल्समैन की हत्या के मामले मेें उसके एक और अन्य साथी सूरज को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को मुख्य आरोपी अनुसूया और सूरज को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। दोनों को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेें पौड़ी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

22 अगस्त की रात को रेडीमेड गारमेंट्स का सेल्समैन राहुल पुत्र स्व. सतीश यादव लापता हो गया था। 23 अगस्त को उसकी माता पुष्पा देवी ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। 28 अगस्त को पुलिस ने राहुल के साथी अनुसूया प्रसाद को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अनुसूया पर आरोप है कि उसने 22 अगस्त की रात राहुल को नैथाणा झूला पुल से अलकनंदा नदी में धक्का दिया था। उनके एक अन्य साथी सूरज को इस घटनाक्रम की जानकारी थी लेकिन उसने पुलिस को भी सच्चाई नहीं बताई। दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे। सोमवार को पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि अनुसूया और सूरज को राहुल की हत्या में गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों ही युवक शहर की एक दुकान में सेल्समैन थे। 22 अगस्त की रात उन्होंने साथ बैठकर शराब पी थी। सोमवार को पुलिस ने अलकनंदा नदी में राहुल की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed