फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Annual roster of BDC meetings released, dates set for 15 blocks

Pauri News: बीडीसी बैठकों का वार्षिक रोस्टर जारी, 15 ब्लॉकों के लिए तिथियां तय

Thu, 09 Apr 2026 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 09 Apr 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Annual roster of BDC meetings released, dates set for 15 blocks
- डीएम ने बैठक में अनिवार्य उपस्थिति के लिए नोडल अधिकारी नामित किए
विज्ञापन

पौड़ी। जनपद में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बीडीसी बैठकों का रोस्टर जारी किया गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने 15 विकास खंडों में वर्षभर आयोजित होने वाली चार-चार बैठकों की तिथियां निर्धारित करते हुए प्रत्येक बैठक में अनिवार्य उपस्थिति के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में क्षेत्र पंचायत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बैठकों के सुचारु संचालन और प्रभावी परिणाम के लिए यह रोस्टर तैयार किया गया है। रोस्टर के अनुसार जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं परियोजना निदेशक (डीआरडीए) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये अधिकारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठकों में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी भी किसी भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि बीडीसी बैठक की सूचना क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, संबंधित क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों और विभागीय अधिकारियों को कम से कम 15 दिन पूर्व देना अनिवार्य होगा। अपरिहार्य स्थिति में खंड विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख से परामर्श कर तिथि में संशोधन कर सकेंगे।

-------------------------------
विज्ञापन

रोस्टर की प्रमुख तिथियां:
जनपद के सभी 15 विकासखंडों पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, पाबौ, थलीसैंण, बीरोंखाल, यमकेश्वर, द्वारीखाल, दुगड्डा, रिखणीखाल, जयहरीखाल, पोखड़ा, एकेश्वर, नैनीडांडा और खिर्सू में अप्रैल से मार्च तक चार चरणों में बीडीसी बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed