फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Anil, who was ADG in BRO, got Ati Vishisht Seva Medal

बीआरओ में एडीजी रहे अनिल को मिला अतिविशिष्ट सेवा मेडल

Mon, 22 Nov 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Anil, who was ADG in BRO, got Ati Vishisht Seva Medal
श्रीनगर निवासी बीआरओ के सेवानिवृत्त एडीजी अनिल कुमार को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अतिविशिष्ट सेवा - फोटो : SHRINAGAR
बीआरओ में एडीजी (अतिरिक्त महानिदेशक) पद से सेवानिवृत्त अनिल कुमार को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के हाथों अतिविशिष्ट सेवा मेडल मिला है। उन्हें ये सम्मान मिलने पर लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने वर्ष 1970 से 77 तक जीआईसी श्रीनगर में पढ़ाई की। अनुशासित छात्र रहे अनिल ने विषम परिस्थितियों में रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल से बीटेक और फिर एमटेक किया। इसी दौरान उन्होंने पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईईएस का मुकाम हासिल किया। उन्होंने बीआरओ को पहली पसंद के तौर पर चुनकर सेवा दी। वर्ष 2005 में अपनी बेहतर सेवाओं के कारण उन्हें इंडिया रोड कांग्रेस ने बेस्ट इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू अवार्ड से नवाजा। अपने सेवा काल में उन्होंने मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, मणिपुर, अरुणांचल, नागालैंड, हिमाचल आदि सीमावर्ती प्रदेशों में सेवाएं दी हैं। अनिल को सम्मान मिलने पर पालिकाध्यक्ष पूनम तिवारी, मोहन लाल जैन, कृष्णानंद मैठाणी, विपिन मैठाणी, ओमप्रकाश अग्रवाल, व्यापार सभाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, नगर व्यापार सभाध्यक्ष दिनेश असवाल, अनिल स्वामी, गिरीश पैन्यूली, नरेश नौटियाल, वेदव्रत शर्मा, सुजीत अग्रवाल व हिमांशु अग्रवाल ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed