फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Angry ABVP protest over ban on admission in Garhwal University

गढ़वाल विवि में प्रवेश पर रोक से नाराज एबीवीपी का प्रदर्शन

Wed, 14 Jul 2021 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Angry ABVP protest over ban on admission in Garhwal University
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाने पर एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने प्रदर्शन कर रोष जताया। परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना था कि विवि ने गेट पर डिग्री सहित अन्य आवेदन पत्रों को लेने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं। उन्हें कोई जानकारी नहीं है। विवि को गेट पर जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारियों की नियुक्ति करनी चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद एबीवीपी कार्यकर्ता केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ऋतांशु कंडारी और प्रदेश सहमंत्री संदीप राणा के नेतृत्व में विवि मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि विवि ने प्रशासनिक भवन में प्रवेश पर रोक लगाई हुई है। इससे जगह-जगह से आ रहे छात्रों को दिक्कत हो रही है। विवि गेट पर ही आवेदन पत्र जमा करवा रहा है। इसकी जिम्मेदारी सुरक्षा कर्मियों को दी हुई है जिन्हें कागजातों की जानकारी नहीं है। विवि को गेट पर ऐसे अधिकारी/कर्मचारियों की नियुक्ति करनी चाहिए, जिनको कार्यालय संबंधी कार्यों की जानकारी हो। जब छात्र नेता विवि गेट के अंदर घुसने लगे तो सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी व सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। इससे नाराज छात्र गेट पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। बाद में सुरक्षा अधिकारी वार्ता के लिए छात्रों को कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी के पास ले गए।
विज्ञापन

कुलसचिव ने छात्रों को आश्वासन दिया कि पीआरओ आशुतोष बहुगुणा के निर्देशन में गेट पर तीन कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। छात्रों को निर्धारित समय पर प्रोविजनल डिग्री/माइग्रेशन सर्टिफिकेट मिल जाएंगे। प्रदर्शन में पृथ्वी राणा, शाश्वत खंडूड़ी विवेक ममगाई, अमन पंत, दीपक चौधरी, तेज पुंडीर व शिखर थपलियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed