फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Anganwadi workers demonstrated at the headquarters

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में किया प्रदर्शन

Tue, 17 Aug 2021 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated at the headquarters
पौड़ी में रैली निकाल प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : PAURI
मुख्यालय पौड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई जा रही है लेकिन सरकार समाधान की ओर ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका कर्मचारी यूनियन से जुड़ीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्र हुए। उन्होंने अपर बाजार होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन की जिलाध्यक्ष मंजू उनियाल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता न्यूनतम वेतन 21 हजार किए जाने, निजीकरण को बंद करने समेत विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन देने, श्रमिकों को श्रम कानूनों का लाभ देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में यूनियन की सचिव शांति बिष्ट, सीटू के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, जिला महामंत्री देवानंद नौटियाल, टीका प्रसाद पोखरियाल, मंजू पंत, आराधना कुकरेती, उर्मिला रावत, अनीता चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed