फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   All India Poets' Conference, a Message of Environmental Protection with Literature

Pauri News: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, साहित्य के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 27 Mar 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 27 Mar 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
All India Poets' Conference, a Message of Environmental Protection with Literature
- नमामि गंगे इकाई के अंतर्गत आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हुआ
विज्ञापन

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, साहित्य के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग और नगर पालिका परिषद देवप्रयाग के संयुक्त प्रयासों से नमामि गंगे इकाई के अंतर्गत आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र और विशिष्ट अतिथि एसएसबी श्रीनगर के असिस्टेंट कमांडेंट अरुण सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता प्लास्टिक मुक्त संकल्पना रही जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने गंगा पर आधारित गीत से की। इसके बाद डॉ. आदिल कुरैशी ने गंगा के उद्गम और आध्यात्मिक महत्व को स्वर दिए व विवेक बादल ने गंगा प्रदूषण की समस्या को उठाया। दिवाकर ठाकुर ने नस्लभेद पर प्रहार किया और नीरज नैथानी ने प्रकृति के दोहन को रोकने का आह्वान किया। जयकृष्ण पैन्यूली ने सामाजिक विसंगतियों पर कटाक्ष किया, वहीं डॉ. ऋतु सिंह की रचना चले आओ पहाड़ों पर… ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। डॉ. दीपक द्विवेदी की गजलों और गीतों को भी खूब सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एमएन नौड़ियाल ने किया, जिन्होंने अपने गीत वो देखो गंगा रोती है के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो. नर्वदेश्वर शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी, नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. लीना पुंडीर, डॉ. तान्या नौटियाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed