{"_id":"5e9730478ebc3e76a3066e94","slug":"all-are-ready-to-fight-corona-various-organizations-came-forward-to-help-pauri-news-drn3417938139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ने को सब तैयार, मदद बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से लड़ने को सब तैयार, मदद बरकरार
विज्ञापन
गैरसैंण में जरूरतमंदों को राशन देते तहसील के कर्मचारी।
- फोटो : KARNPRYAG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और बेहतर इंतजामों के लिए उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, जिला इकाई ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 22 लाख, 73 हजार 110 रुपये की धनराशि जमा की। जबकि कोटद्वार में विभिन्न संगठनों ने एक लाख से अधिक की धनराशि दी।
रुद्रप्रयाग में प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह झिक्वांण, महामंत्री दिनेश चंद्र भट्ट और कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह बुटोला ने बताया कि जिले में सभी प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने अपना एक दिन का वेतन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दिया है। ब्लाकवार अगस्त्यमुनि से 11 लाख 73 हजार 19 रुपये, जखोली से 7 लाख, पांच हजार 851 रुपये और उखीमठ से तीन लाख, 94 हजार 223 रुपये की धनराशि दी गई है। जल्द ही सर्वशिक्षा अभियान में कार्यरत शिक्षक भी एक दिन का वेतन सीएम रिलीफ फंड में जमा कराएंगे।
कोटद्वार। मालिनी गौरव सेनानी पूर्व अर्द्ध सैन्य बल संगठन किशनपुर के पदाधिकारियों ने 87,300 रुपये की धनराशि का चेक पीएम केयर फंड में दिया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष कुबेर जलाल, सचिव दौलत सिंह रावत, संरक्षक अवतार सिंह चौहान, उपाध्यक्ष राधेश्याम कुकरेती आदि मौजूद रहे। नागरिक मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी, पूर्व अध्यक्ष विनोद चंद्र कुकरेती और सचिव डबल सिंह रावत ने 21 हजार रुपये पीएम केयर फंड में ट्रांसफर किए। उधर, वैष्णो कीर्तन मंडली सिताबपुर ने 21 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की। कीर्तन मंडली की अध्यक्ष प्रसन्ना जखमोला ने भाजपा जिलामंत्री मंजू जखमोला जी के माध्यम से दिया। इस मौके पर सह सचिव कौशल्या रावत, कोषाध्यक्ष मधुबाला पांथरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त प्रेमा देवी ने एक लाख, गृहणी पवित्रा ने 21 हजार दिए
नई टिहरी। कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए प्रेमा देवी ने सीएम राहत कोष में एक लाख की धनराशि दान की। प्रेमा देवी के पति जगदीश प्रसाद सिलस्वाल का देहांत हो चुका है और उनकी कोई संतान भी नहीं है। प्रेमा देवी टीएचडीसी के स्वास्थ्य विभाग से 2015 में वार्ड ब्वाय पद से सेवानिवृत्त हुईं थीं। मूलरूप से थौलधार ब्लॉक के कमंाद सांकरी गांव निवासी प्रेमा देवी सी ब्लाक मोलधार में अपने छोटे भाई रोशन थपलियाल के साथ रहती हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रेमा देवी ने एसडीएम पीआर चौहान को सीएम राहत कोष में एक लाख रुपये जमा करने का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मानव कल्याण के लिए सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए। वहीं पौड़ी के बछेला ढांडरी गांव निवासी पवित्रा राणा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 हजार की धनराशि जमा की। पवित्रा गृहणी हैं और उनके पति भगवान सिंह विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त है। पवित्रा ने यह धनराशि घर खर्चे से बचाई है। पवित्रा कहती हैं कि हर नागरिक को लॉकडाउन व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए महामारी से लड़ाई में अहम योगदान देना होगा।
सांदर गांव और व्यापारी ने भी की मदद
रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत सांदर ने विधायक भरत सिंह चौधरी के माध्यम से पीएम केयर फंड में 51 हजार रुपये की धनराशि जमा की। ग्राम प्रधान भूपेंद्र जगवाण के नेतृत्व में गांव के सभी परिवारों ने अपनी स्वेच्छा से पैसे एकत्रित किए।
वहीं उत्तरकाशी में लदाड़ी क्षेत्र निवासी और व्यापारी दशरथ प्रसाद भट्ट (55) ने 10 हजार 200 रुपये का आर्थिक सहयोग किया। उन्होंने एसडीएम देवेंद्र नेगी के जरिए प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51-51 सौ रुपये के चेक दिए। साथ ही मोरी ब्लॉक के मसरी गांव में हुए अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए भी जिलाधिकारी राहत कोष में 1100 रुपये दिए।

थाना थलीसैण के धारा मांसौं में बुजुर्ग असहाय महिला को राशन सौंपते थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल।- फोटो : PAURI