फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Alaknanda above danger mark in Devprayag

देवप्रयाग में खतरे के निशान से ऊपर अलकनंदा

Tue, 19 Oct 2021 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Alaknanda above danger mark in Devprayag
भारी बारिश के चलते श्रीनगर में अलकनंदा नदी अपने रौद्र रूप में। - फोटो : SHRINAGAR
भारी बारिश के कारण मंगलवार सुबह अलकनंदा नदी श्रीनगर और देवप्रयाग में खतरे के निशान से साढ़े पांच मीटर ऊपर बहने लगी। वहीं श्रीनगर में रात दो बजे खतरे के निशान (536 मीटर) तक पहुंच गई थी। सुबह बारिश रुकने और धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने मानसून काल से ज्यादा विकराल स्थिति पैदा कर दी। श्रीनगर में 24 घंटे में 78 एमएम बारिश दर्ज की गई। आमतौर पर अक्तूबर माह में अलकनंदा नदी सामान्य वेग से बहती है लेकिन बारिश के कारण नदी प्रचंड वेग में बह रही है। नदी के उफान पर होने की वजह से नदी किनारे चल रहे निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं। देवप्रयाग में अक्तूबर माह में अलकनंदा का सामान्य जलस्तर 452 मीटर तक आ जाता है लेकिन सोमवार शाम से अलकनंदा का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा। मंगलवार सुबह 7 बजे तक अलकनंदा 467.48 मीटर तक पहुंच गई जो खतरे के निशान 463 मीटर से 5.48 मीटर ऊपर था। वहीं गंगा भी खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर तक पहुंच गई। अलकनंदा के उफान पर आने से यहां भागीरथी का जल प्रवाह थम गया। जलस्तर बढ़ने से संगम स्थल पर गंगा का लकड़ी का मंदिर व प्रतिमा भी पानी में बह गई। इसके अलावा श्राद्ध भवन, वशिष्ठ गुफा, सूर्य गुफा, भगवान राम की तपस्थली राम कुंड, सरस्वती कुंड, बेलेश्वर, धनेश्वर, भरत घाट और सीवरेज प्लांट पानी में डूब गए। तहसीलदार मानवेंद्र बड़थ्वाल व थाना प्रभारी संजय मिश्रा की अगुवाई में राहत टीम रात भर जलस्तर पर नजर बनाए रही।
विज्ञापन

खतरे के निशान पर बह रही मंदाकिनी
रुद्रप्रयाग। तीन दिन से हो रही बारिश के बीच अलकनंदा व मंदाकिनी का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है। मंगलवार को पूर्वान्ह 11 बजे के बाद नदियों के जलस्तर पर तेजी से वृद्धि होने लगी जो खतरे के निशान 626 व 627 मीटर को पार गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद नदियों के जलस्तर में कमी आई है लेकिन रात को बारिश होती है तो यह बढ़ सकती है। सुरक्षा की दृष्टि से नगर पालिका भवन पर सबसे नीचे की मंजिल पर रह रहे कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed