फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Akshat became Mr. Fresher and Yashika Jain became Miss Fresher of MBBS batch 2024.

Pauri News: एमबीबीएस बैच 2024 के मिस्टर फ्रेशर अक्षत तथा मिस फ्रेशर यशिका जैन बनीं

Wed, 29 Jan 2025 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Akshat became Mr. Fresher and Yashika Jain became Miss Fresher of MBBS batch 2024.

विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एमबीबीएस बैच 2024 के नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं की ओर से संस्थान में फ्रेशर्स समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत सहित संकाय सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। परिचय (फ्रेशर) समारोह के दौरान सीनियर 2023 बैच ने जूनियर 2024 का मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने पर स्वागत किया और भविष्य में हमेशा सही रास्ते पर चलते हुए समाज के लिए संस्कारवान व बेहतर चिकित्सक बनने का संकल्प लिया गया।



स्वागत व परिचय समारोह में छात्र-छात्राओं ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, नृत्य सहित कई नाटकों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम पर झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह में बैच 2024 के बीच मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर का भी आयोजन किया गया। जिसमें मिस्टर फ्रेशर अक्षत असवाल तथा मिस फ्रेशर यशिका जैन चुनी गई, जबकि स्टार आफ द नाइट का खिताब प्रतिभा बेलवाल ने जीता।
विज्ञापन

इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने परिचय (फ्रेशर्स) समारोह में छात्रों के स्वागत में दी गई प्रस्तुतियों को सराहा। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों से छात्र-छात्राओं को आपस में समझने और निखरने के साथ भावनात्मक मजबूती मिलती है। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह, संयोजक डाॅ. दीपा हटवाल, डॉ. नियती ऐरन, डॉ. अनिल द्विवेदी ने कहा कि छात्र/छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे उनका चहुंमुखी विकास हो सके। उन्होंने मिस और मिस्टर फ्रेशर के साथ ही स्टॉर आफ द नाइट का खिताब जीतने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर डाॅ. जय कुमार, डाॅ. पार्थ दता, डाॅ. सत्येंद्र यादव सहित तमाम संकाय सदस्य एवं एमबीबीएस बैच 2023 और 2024 बैच के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed