{"_id":"616467f98ebc3e05e6219cd7","slug":"aidso-took-out-rally-in-birla-campus-shrinagar-news-drn393094856","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईडीएसओ ने बिड़ला परिसर में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के गेट पर नारेबाजी व प्रदर्शन करते एआईडीएसओ कार्यकर्ता।
- फोटो : SHRINAGAR
Link Copied
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) ने एचएनबी गढ़वाल विवि को पूर्ण रूप से खुलवाने और पुस्तकालय को नियमित रूप से संचालित करने समेत अन्य मांगों के लिए बिड़ला परिसर में रैली निकाली। इसके पश्चात संगठन के सदस्यों ने विवि के कुलसचिव से वार्ता कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सोमवार को डीएसओ के सदस्य बिड़ला परिसर में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने रैली निकालते हुए गढ़वाल विवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने रोष प्रकट किया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने के बावजूद विवि परिसर सभी छात्रों के लिए नहीं खोले जा रहे हैं। उन्होंने विवि के परिसर खुलवाकर सभी पाठ्यक्रमों की नियमित कक्षाएं संचालित करने की मांग की। रैली और प्रदर्शन के बाद उक्त मुद्दों पर छात्रों की विवि के कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी से वार्ता हुई। कुलसचिव ने छात्रों को बताया कि इन मसलों पर विद्या परिषद की बैठक में चर्चा की जाएगी। छात्रों की समस्याओं को जल्द सुलझाया जाएगा। रैली में डीएसओ की श्रीनगर इकाई अध्यक्ष पूजा भंडारी, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, रंजना बत्र्वाल, संतोष, सौरभ और प्रांजलि आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।