{"_id":"617aaa13f12bf01c8a3fdbc7","slug":"admission-in-the-first-semester-of-graduation-will-be-available-only-if-the-seat-remains-vacant-shrinagar-news-drn39465717","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट रिक्त रहने पर ही मिलेगा स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट रिक्त रहने पर ही मिलेगा स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश
विज्ञापन
स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश शुल्क जमा कराने का एक और अवसर देने संबंधी आदेश में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय को कुछ ही घंटो में संशोधन करना पड़ा। पहले आदेश में कहा गया था कि प्रथम वरीयता सूची में अंकित छात्र तीन दिन के भीतर शुल्क जमा करा सकते हैं। वहीं, नए आदेश में स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि सीट रिक्त रहती है तो आगे जारी होने वाली वरीयता सूची में संबंधित छात्रों का नाम जोड़ा जाएगा।
वरीयता सूची में नाम शामिल होने के बावजूद कुछ छात्र-छात्राएं प्रवेश शुल्क जमा करने से वंचित रह गए थे। ऐसे छात्रों को एक अवसर देेने गढ़वाल विवि के कुलसचिव डॉ. अजय खंडूृड़ी ने 27 अक्तूबर को आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सभी विषय) में प्रवेश हेतु घोषित प्रथम वरीयता सूची में अंकित जो छात्र प्रवेश शुल्क जमा करने से वंचित रह गए हैं, उनको ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए अंतिम रूप से तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। इसके लिए 28 से 30 अक्तूबर की शाम तक पोर्टल खुला रहेगा।
लेकिन देर शाम इसका संशोधित आदेश जारी कर दिया गया। संशोधित आदेश के अनुसार, ऐसे छात्र-छात्राएं जिनका नाम प्रथम एवं द्वितीय वरीयता सूची में था और वह किसी कारणवश फीस जमा करने से वंचित रह गए है, उनको सूचित किया जाता है कि वह संबंधित डीन/संयोजक प्रवेश समिति से संपर्क कर उचित कारण सहित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें। ताकि आगे जारी होने वाली सूची (यदि सीट रिक्त रहती है) में उनका नाम जोड़ा जा सके। इसके लिए 28 से 30 अक्तूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। छात्र इस संबंध में ईमेल भी कर सकते हैं।