फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ABVP's province conference concluded with the formation of a new executive

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संपन्न हुआ एबीवीपी का प्रांत सम्मेलन

Mon, 10 Jan 2022 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
ABVP's province conference concluded with the formation of a new executive
श्रीनगर में अभाविप के प्रांत अधिवेशन में बोलते वक्ता - फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 22वें प्रांतीय अधिवेशन के तीसरे दिन प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। डा. ममता सिंह प्रांत अध्यक्ष, कुंमुद उपाध्याय प्रांत उपाध्यक्ष, काजल थापा प्रांत मंत्री, विक्रम फर्सवाण प्रदेश सह संगठन मंत्री, संदीप राणा व तृप्ति बलूनी प्रदेश सहमंत्री चुने गए। इस मौके पर ऑनलाइन शिक्षा, मातृभाषा, शारीरिक व्यायाम, खेल शिक्षा, कृषि, ग्रामीण क्षेत्रों में लघु उद्योगों की स्थापना, आपदा प्रबंधन व प्रदेश की स्थायी राजधानी जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को तीसरे दिन राजकीय बालिका इंटर कालेज श्रीनगर में आयोजित एबीवीपी के प्रांतीय अधिवेशन के प्रथम सत्र में प्रांतीय अध्यक्ष डा. ममता सिंह ने प्रस्ताव सत्र-2 का शुभारंभ किया। प्रांत मंत्री काजल थापा ने प्रस्ताव के रूप में अपने सुझाव रखे। छात्र कार्यकर्ता मनीष राही, शिवानी कंडवाल, अभिषेक मेहरा ने ऑनलाइन शिक्षा, मातृभाषा, शारीरिक शिक्षा, खेल शिक्षा जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। प्रांत मंत्री काजल थापा ने कहा कि शिक्षा का अर्थ व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करना है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को साहसिक खेल शिक्षा, जल क्रीड़ा जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप जोशी के प्रस्ताव पर छात्र-छात्राओं ने पलायन, कृषि भूमि, ग्रामीण क्षेत्रों में लघु उद्योगों की स्थापना, आपदा प्रबंधन, स्थाई राजधानी, नेताओं के लिए शैक्षिक योग्यता आदि विषयों पर विचार एवं सुझाव रखे। सत्र के दौरान प्रांत उपाध्यक्ष डा. कुंमुद उपाध्याय ने अधिवेशन की तैयारियों और व्यवस्थाओं के लिए श्रीनगर इकाई की सराहना की। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठनमंत्री मनोज नीखरा, प्रांत संगठनमंत्री प्रदीप शेखावत, संगठन मंत्री सिक्किम पृथ्वी राणा, प्रांत सह संगठन मंत्री विक्रम फर्सवाण, निवार्चन अधिकारी रमाकांत श्रीवास्तव, संदीप राणा, अमन पंत, जसवंत राणा, शुभम बिजल्वाण, कंचन पंवार, ऋतांशु कंडारी, शाश्वत खंडूडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed