फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   AAP workers discuss election strategy

आप कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर की चर्चा

Sat, 04 Sep 2021 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
AAP workers discuss election strategy
कीर्तिनगर में रैली निकालते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंगाई के विरोध में कीर्तिनगर मुख्य बाजार में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। इसके बाद पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी ने आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

शनिवार को गणेश भट्ट के नेतृत्व में कीर्तिनगर के आंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नगर में ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली। रैली के बाद मलेथा के एक होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि समस्या पर चर्चा के बजाय समाधान का रास्ता अपनाएं। उन्होंने बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने साथ 10 नये सदस्य जोड़ने और केजरीवाल की विचारधारा व दिल्ली मॉडल को जनजन तक पहुंचाने को कहा। पार्टी सत्ता में आई तो उत्तराखंड का नव निर्माण कर यह समस्या शीघ्र दूर की जाएगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जन आशीर्वाद रैली के स्थान पर पश्चाताप रैली निकालनी चाहिए। इस मौके पर कई महिला और युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमर रतूड़ी, हर्षित नौटियाल, संगठन मंत्री धर्म सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed