फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   AAP leader Col Kothiyal gave answers in youth dialogue

युवा संवाद में आप नेता कर्नल कोठियाल ने दिए जवाब

Mon, 02 Aug 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
AAP leader Col Kothiyal gave answers in youth dialogue
श्रीनगर में आप पार्टी की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बोलते कर्नल अजय कोठियाल - फोटो : SHRINAGAR
आप नेता कर्नल कोठियाल (सेनि.) ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवा वर्ग के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने उत्तराखंड स्वास्थ्य, रोजगार व शिक्षा को मजबूत करने के साथ ही सशक्त भू-कानून की जरूरत बताई। उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में मोहल्ला क्लीनिक एवं सरकारी स्कूलों का विकास करने की बात कही। इससे पूर्व आप कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन

सोमवार को आम आदमी पार्टी का युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि पहाड़ के अंदर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्लान बनाया गया है। 300 यूनिट फ्री बिजली के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाएं उत्तराखंड की धरती पर बनी हैं इसलिए बिजली पर ही नहीं बल्कि बिजली बेचने से मिलने वाला पैसा भी उत्तराखंड के विकास पर खर्च होना चाहिए। जागेश्वर धाम में भाजपा सांसद की ओर से अभद्रता करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड का अपना भू-कानून होना जरूरी है। प्रदेश में बिजली अभियान के बाद स्वास्थ्य-शिक्षा अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शशांक भट्ट ने किया।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने पर आप कार्यकर्ताओं पर केस
बिना अनुमति शहर में रैैली निकालने पर कोतवाली पुलिस ने आप नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बाजार चौकी प्रभारी दीपक तिवाड़ी ने बताया कि बाजार में रैली निकालकर कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन किया गया है। एसओपी के अनुसार सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों पर पाबंदी है। इसके बावजूद रैली निकाली गई है। आदेशों का उल्लंघन करने पर नवीन पांडेय, जगमोहन रावत, अंकित झिंक्वाण, राम प्रकाश, संजय बिष्ट, दिव्यांशु बहुगुणा, गजेंद्र चौहान, प्रवीण व सम्राट समेत 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं महामारी अधिनियम में केस पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed