फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A young woman who went to collect fodder fell into a ditch, and students became angels

Pauri News: चारापत्ती लेने गई युवती खाई में गिरी, छात्र बनें देवदूत

Fri, 15 May 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 15 May 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
A young woman who went to collect fodder fell into a ditch, and students became angels
पाबौ में खाई में गिरी बुरांसी की युवति को जिला अस्पताल पहुंचाते परिजन। संवाद
पाबौ। विकासखंड के सैंजी - नौठा मार्ग के बीच जंगल में चारापत्ती लेने गई एक युवती पैर फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम बुरांसी निवासी पायल शुक्रवार को जंगल में चारापत्ती लेने गई थी। अचानक से संतुलन बिगड़ने पर वह गहरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद जगतेश्वर इंटर कॉलेज के छात्रों ने साहस दिखाते हुए खाई में उतरकर युवती का रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पाबौ पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि युवती के हाथ, पैर और चेहरे पर चोटें आईं हैं। स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed