फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A village selected from each block will become a model

हर ब्लाक से चयनित एक गांव बनेगा मॉडल

Tue, 18 Aug 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
A village selected from each block will become a model
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आईएमए विलेज योजना के तहत जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति, जलागम, ग्राम्य विकास के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लाक में एक गांव को चयनित कर उसे मॉडल रूप में विकसित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित बैठक में डीएम ने मुख्य कृषि अधिकारी को योजना के तहत चयनित होने वाले गांव की रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि चयनित गांव में विकासपरख योजनाएं संचालित हो, इसके लिए रेखीय विभाग स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं को बढ़ावा दें। कृषि, उद्यान, पशुपालन आदि विभाग के अधिकारियों को चयनित गांव के सर्वे के निर्देश दिए। गांव को मॉडल रूप में विकसित करने के लिए गांव में ओपन थिएटर बनाने के दिशा निर्देश दिए। कहा कि गांव की मॉनीटरिंग के लिए एक-एक प्रभारी अधिकारी नामित किया जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाईं, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिह राणा, सीवीओ डा. एस.के. सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed