फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A vibrant display of folk culture and art at the youth festival

Pauri News: युवा महोत्सव में बिखेरी लोक संस्कृति व कला की सतरंगी छटा

Sat, 24 Oct 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 24 Oct 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
A vibrant display of folk culture and art at the youth festival
पौड़ी।
विज्ञापन

दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन लोकगीतों व लोकनृत्यों के साथ हो गया है। महोत्सव में जनपद के सभी 15 विकासखंडों के युवा लोक संस्कृति, कला और रचनात्मकता से जुड़ी सात विधाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं।
जिला मुख्यालय स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह हॉल में राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल, जिपं अध्यक्ष रचना बुटोला, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी व जिपं सदस्य अनुज कुमार ने संयुक्त रूप से महोत्सव का उद्घाटन किया। सुयाल ने कहा कि युवा महोत्सव जैसे आयोजन क्षेत्र की पहचान और युवाओं को बेहतर मंच दिलाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य कर रहे महिला मंगल दलों व युवक मंगल दलों को विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

महिला मंगल दलों में पौड़ी ब्लॉक के मासौं दल ने पहला, ग्वारी दल थलीसैंण ने दूसरा और ताछला दल यमकेश्वर ने तीसरा स्थान पाया। युवक मंगल दलों में यमकेश्वर ब्लॉक का नाद मल्ला दल प्रथम, बड़गांव मल्ला दल पौड़ी द्वितीय और बिथ्याणी दल यमकेश्वर तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने महोत्सव के नियमों व उद्देश्यों की जानकारियां दीं। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख नीरज पटवाल, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, केसर सिंह असवाल, ओमपाल बिष्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed