{"_id":"60f03f788ebc3e50aa685c34","slug":"a-two-member-team-will-investigate-the-construction-works-and-purchase-of-mess-utensils-pauri-news-drn384514656","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों व मैस बर्तन खरीद की दो सदस्यीय टीम करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों व मैस बर्तन खरीद की दो सदस्यीय टीम करेगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में निर्माण कार्यों व मैस बर्तन खरीद मामले की जांच शुरू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने दो सदस्यीय जांच टीम को 10 दिनों में जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व ब्लाक प्रमुख कोट नवल किशोर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने 30 जून को डीएम/संस्थान के प्रभारी निदेशक विजय कुमार जोगदंडे से निर्माण कार्यों व मैस बर्तन खरीद मामले में अनियमितता की शिकायत की थी। बताया था कि मैस में बर्तनों की खरीद के लिए शासन से अनुमति लेकर क्रय समिति गठित करने के बाद ही खरीदारी की जाती है, लेकिन जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी संस्थान प्रशासन ने बिना अनुमति के ही पहले बर्तन खरीद लिए हैं। कहा कि प्रभारी निदेशक को अंधेरे में रखकर क्रय समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाईं ने परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण पौड़ी एसके राय और परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत की दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है। सीडीओ भटगाईं ने आदेश जारी करते हुए जांच टीम को 10 दिनों में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।