{"_id":"68923ecf3d0ad7874c0967f6","slug":"a-leopard-attacked-a-nepali-laborer-near-bainjwadi-village-in-pauri-pauri-news-c-5-1-gkp1010-756474-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पौड़ी के बैंज्वाड़ी गांव के समीप गुलदार ने नेपाली मजूदर पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पौड़ी के बैंज्वाड़ी गांव के समीप गुलदार ने नेपाली मजूदर पर किया हमला
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में एकबार फिर से गुलदारों की चहल कदमी बढ़ गई है। मंगलवार को दिन में ही गुलदार ने नेपाली मूल के एक मजदूर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।पौड़ी पालिका क्षेत्र में एक बार फिर से कई मोहल्लों में गुलदार की चहलकदमी बढ़ने लगी है। मंगलवार को पालिका क्षेत्र के बैंज्वाड़ी गांव में खेतों में सब्जी लेने गए नेपाली मूल के एक मजदूर पर गुलदार ने दिन में ही हमला कर दिया। अन्य लोगों के शोर मचाने के बाद गुलदार भाग निकला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर दिया।
बैंज्वाड़ी निवासी कुलदीप बिष्ट ने बताया कि गांव के पास झाड़ियों में गुलदार शावकों के साथ अक्सर दिखाई दे रहा है। बताया कि गांव से बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। ऐसे में गुलदार दिखाई देने से बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। पूर्व में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। लेकिन विभाग मौन बना हुआ है। वहीं वार्ड 10 के अपर चोपड़ा मोहल्ले में दिन के समय ही गुलदार आवासीय कॉलोनियों के आसपास देखा जा रहा है। स्थानीय प्रदीप कुमार ने बताया कि बीते सोमवार को सुबह 11 बजे में हुनमान मंदिर के समीप पौड़ी परिसर जाने वाले लिंक मार्ग पर गुलदार घूमता दिखाई दिया। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है। वहीं डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।