फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A Confluence of Faith and Adventure in Kothagi: Crowds Gather at the Kathbadi Fair

कोठगी में आस्था और रोमांच का संगम: कठबदी मेले में उमड़ा जनसैलाब

Mon, 04 May 2026 10:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 04 May 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
A Confluence of Faith and Adventure in Kothagi: Crowds Gather at the Kathbadi Fair
ढोल-दमाऊ की थाप पर जीवंत हुई परंपरा, 500 मीटर की कठबदी रस्म ने बढ़ाया रोमांच
विज्ञापन




पौड़ी। खिर्सू विकासखंड के कोठगी गांव में आयोजित ऐतिहासिक कठबदी मेला इस वर्ष भी पूरे उत्साह, रोमांच और पारंपरिक आस्था के साथ मनाया गया। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु और दर्शक इस अद्भुत लोक आयोजन के साक्षी बने। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी मेले में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया।



रविवार सुबह से ही गांव में पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया था। देव मंडल के साथ रातभर जागरण चला, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सोमवार सुबह देव स्नान के बाद विधिवत पूजा-अर्चना हुई और कुलदेवता के अवतरण के साथ ही बहुप्रतीक्षित कठबदी रस्म की तैयारियां शुरू हो गईं।
विज्ञापन


पंचायती चौक से शुरू हुई इस अनूठी परंपरा में कठबदी का विशेष श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। सिर पर पगड़ी, हाथों में तलवार और ढाल, माथे पर लाल टीका, कमर में तलवार और बाजूबंद में सजी चुनिया ने पूरे दृश्य को अलौकिक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढोल-दमाऊ की गूंज के बीच जैसे ही कठबदी को गांव के ऊपरी हिस्से की ओर ले जाया गया, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने परंपरा के अनुसार रस्सियों के सहारे कठबंदी को खिसकाया। कुलदेवता के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा और श्रद्धालु आशीर्वाद लेते नजर आए।



कुशल शिल्पियों की मदद से करीब 500 मीटर की दूरी पलक झपकते ही पूरी कर ली गई, जिसे देख हर कोई रोमांचित हो उठा। कार्यक्रम के समापन पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।




दूर-दूर से पहुंची श्रद्धालु महिलाओं (ध्यानियों) ने घंडियाल देवता को घंटे भेंट कर अपनी आस्था प्रकट की। वहीं, इंटर कॉलेज खिर्सू के मैदान में लगी दुकानों विशेषकर चाऊमीन और जलेबीपर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली।

मेला समिति के अनुसार, इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में मेलार्थियों (कौथीगेरौं) की संख्या अधिक रही, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया।

--------



राजेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed