फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A company has been fined 12.11 lakh

Pauri News: खराब पेपर बैग मशीन मामले में कंपनी पर 12.11 लाख का जुर्माना

Sat, 03 Jan 2026 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 03 Jan 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
A company has been fined 12.11 lakh
- जिला उपभोक्ता आयोग पौड़ी ने सेवा में कमी मानते हुए दिए भुगतान के आदेश
विज्ञापन

पौड़ी। स्वरोजगार के लिए खरीदी गई पेपर बैग मेकिंग मशीन खराब होने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग पौड़ी, अध्यक्ष गगन कुमार गुप्ता की अदालत ने कंपनी को सेवा में कमी का दोषी ठहराते हुए पीड़िता को कुल 12 लाख 11 हजार 500 रुपये का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। देहलचौरी निवासी उर्मिला बुटोला ने दिसंबर 2020 में बैंक से 12 लाख रुपये का ऋण लेकर रुवानजेनजिंग मशीनरी प्रा.लि., उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली से पेपर बैग मेकिंग मशीन खरीदी थी। इसके लिए उन्होंने आठ दिसंबर 2020 को कंपनी को 10 लाख 4,500 रुपये का भुगतान किया। कंपनी ने एक वर्ष की वारंटी के साथ मशीन भेजी। उर्मिला ने श्रीनगर में 11 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर दुकान लेकर मशीन स्थापित की। मशीन शुरू करने पर प्रिंटिंग में बार-बार खराबी आई। कंपनी के कहने पर पुर्जा बदलने के बावजूद समस्या बनी रही। बाद में कंपनी ने शिकायतों पर ध्यान देना बंद कर दिया, जिससे कच्चा माल भी खराब हो गया। इस पर उर्मिला ने उपभोक्ता आयोग में 17 लाख 2,500 रुपये की क्षतिपूर्ति का वाद दायर किया। कंपनी ने मशीन खराब होने का कारण लो-वोल्टेज और ऑपरेटर की तकनीकी जानकारी की कमी बताया। हालांकि आयोग के सदस्य अधिवक्ता राकेश सामवेदी और दीप्ति भंडारी ने दोनों पक्षों के साक्ष्यों के आधार पर कंपनी को दोषी ठहराया। आयोग ने कंपनी को मशीन वापस लेते हुए 10 लाख 4,500 रुपये, किराया क्षति के रूप में 1.87 लाख रुपये, मानसिक व आर्थिक क्षति के लिए 15 हजार रुपये और वाद व्यय के रूप में 5 हजार रुपये, कुल 12 लाख 11 हजार 500 रुपये 45 दिनों के भीतर भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed