फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A case of attempted rape and murder against the accused

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और जान से मारने का मुकदमा दर्ज

Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
A case of attempted rape and murder against the accused
चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र में कालेज से लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश के मामले में जान से मारने और दुष्कर्म की कोशिश का मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है। अब इस मामले की जांच राजस्व की बजाय रेगुलर पुलिस करेगी। डीएम ने जांच रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

चौबट्टाखाल तहसील के एक गांव की छात्रा विगत बुधवार को कालेज से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर घर लौट रही थी। लटबो गांव के समीप बस स्टैंड पर एक अज्ञात युवक छात्रा को खींचकर झाड़ियों की ओर ले गया था जहां उसने दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के सिर पर पत्थर से वार किए थे जिसमें वह घायल हो गई थी। पीड़िता का कोटद्वार में उपचार चल रहा है। राजस्व उपनिरीक्षक मनोहर सिंह नेगी ने बताया कि मामले में पीड़िता के पिता ने राजस्व पुलिस में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। अब डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने मामले की जांच रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ जान से मारने और दुष्कर्म की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी पी. रेणुका देवी ने बताया कि मामले की जांच थाना सतपुली को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी को जल्द गिरफ्तार करें : महाराज
पौड़ी। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने डीएम से वार्ता की। महाराज ने अज्ञात आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिए। महाराज ने कहा कि पहाड़ की शांत वादियों में ऐसी घटनाएं असहनीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed