{"_id":"6a19843d9d441be59a0321b1","slug":"a-bulker-truck-out-of-control-tumbled-over-houses-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123118-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अनियंत्रित होकर मकानों के ऊपर लटका बल्कर ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अनियंत्रित होकर मकानों के ऊपर लटका बल्कर ट्रक
Fri, 29 May 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 29 May 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
- मेन मार्केट के पास पैराफिट में फंसा ट्रक, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे बड़ा हादसा होने से बच गया जब श्रीनगर से ऋषिकेश जा रहा एक बल्कर ट्रक मेन मार्केट के ऊपर घनी बस्ती की ओर गिरने से बच गया। ट्रक का एक टायर सड़क से बाहर निकल गया था, लेकिन दूसरा टायर पैराफिट में फंस जाने से वह रुक गया, वरना कई घरों को भारी नुकसान हो सकता था। हादसे के बाद मेन मार्केट क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। स्थानीय निवासियों चैतराम पालीवाल और प्रमोद टोडरिया ने बताया कि यह क्षेत्र पहले से ही दुर्घटना के लिहाज से संवेदनशील है, जहां कई बार बड़े हादसे होते-होते बचे हैं। उन्होंने कहा कि पुराने और कमजोर पैराफिट को हटाकर क्रैश बैरियर लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों और व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।