{"_id":"13-78571","slug":"Pauri-78571-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे जलाने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे जलाने वालों पर केस दर्ज
Pauri
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। बस स्टेशन पर मंगलवार देर रात हुए अग्निकांड के लिए जिम्मेदार युवकों के साथ ही फायर ब्रिगेड के चालक पर हमला करने वाले अज्ञात कई लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
बाजार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज ने बताया कि अग्निकांड के लिए जिम्मेदार युवकों के खिलाफ पुलिस की ओर से केस दर्ज किया गया है। उधर, फायर ब्रिगेड के चालक मुकेश सिंह की तहरीर पर बलवा, मारपीट, पथराव करने के साथ ही सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने के संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं में अज्ञात कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है। बाजार चौकी में तैनात एसआई नरेंद्र चौधरी की ओर से विस्फोटक सामान का प्रयोग करने पर अज्ञात चार लोगों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
फायर कर्मी मुकेश सिंह ने अपनी तहरीर में लिखा है कि वह फायर ब्रिगेड की गाड़ी को लेकर जब घटनास्थल पर पहुंचा, तो कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही पथराव भी किया। वहीं सड़क पर पटाखे जलाने और वाहनों में आग लगाने के मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्जकर अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों बनाए गए अग्निकांड के वीडियो की भी मदद ले रही है।