फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सौड़ मांडई, बिजनूर में बाढ़ का खतरा

सौड़ मांडई, बिजनूर में बाढ़ का खतरा

Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
Pauri
Pauri Updated Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा विकासखंड के पौखाल क्षेत्र में मालन नदी अपने उद्गम स्थल से ही कहर बरपा रही है। चारों ओर से पहाड़ियों से घिरे सौड़ मांडई गांव को मालन नदी से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

सौड़ मांइई निवासी धीरेंद्र प्रसाद काला, राकेश काला, योगंबर सिंह रावत, राघवेंद्र सिंह रावत और भगत सिंह का कहना है कि उनका गांव मालन नदी का उद्गम स्थल है। भारी बरसात से जहां उफनाई नदी गांव का रुख कर रही है, वहीं कई नाली जमीन इसकी चपेट में आ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मालन नदी यहां हर साल अपना रुख डायवर्ट कर देती है। इस बार गांव की कई नाली बाढ़ की चपेट में आ गई है। सौड़ मांडई के पास स्थित बिजनूर गांव में भी भारी बारिश से गांव के संपर्क मार्ग टूट गए हैं। गांव के पास बह रहे एक नाले पर भारी बोल्डर आ फंसा है, जिसे जल्द नहीं हटाया गया तो नाला गांव की ओर रुख कर सकता है। गांव में स्वयंवर प्रसाद मैठाणी के मकान को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed