फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सांड ने किया हमला, दो लोग घायल

सांड ने किया हमला, दो लोग घायल

Tue, 26 Mar 2013 05:31 AM IST
Pauri
Pauri Updated Tue, 26 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। सोमवार सुबह एक गुस्साए सांड ने तहसील गेट के सामने लोगों पर हमला कर दिया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। इस अफरा तफरी में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सुबह दस बजे करीब तहसील गेट पर खड़ा एक सांड अचानक बिगड़ गया। उसको बिगड़ता देख लोग जान बचाने के चक्कर में इधर उधर भागने लगे। सांड भी लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। इस बीच वहां से गुजर रहे दो लोग सांड के सामने आ गए। इस घटना में ग्रास्टन गंज निवासी 86 वर्षीय गबर सिंह और 56 वर्षीय साधना गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां जमा लोगों ने किसी तरह दोनों लोगों को उसकी चंगुल से बचाया। उनको 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पंहुचाया गया। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। नगर में आवारा सांडों ने कई बार लोगों को घायल किया है, लेकिन पालिका के स्तर पर कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। पालिका का कांजी हाउस भी बंद पड़ा हुआ है। पालिका की ओर से उसे फिर से शुरू करने की फिलहाल कोई योजना भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed