फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   डीएम से लगाई मार्ग निर्माण की गुहार

डीएम से लगाई मार्ग निर्माण की गुहार

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Pauri
Pauri Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पौड़ी। स्वीकृति के पांच वर्ष बाद भी तरपालीसैंण डुंगरी मोटर का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रिस्ती के क्षेत्र पंचायत सदस्य विगारी सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 2007 में रिस्ती क्षेत्र के गांवों को यातायात की सुविधा देने के लिए 12 किमी सड़क स्वीकृत हुई थी, लेकिन वर्षों बाद भी इस पर कार्य पूरा नहीं हुआ। मार्ग पर वाहन तो दूर पैदल आवाजाही भी संभव नहीं है। क्षेत्रवासी राजेंद्र सिंह, ठाकुर सिंह, दर्शन सिंह, गंभीर सिंह, विजय सिंह और संपत सिंह आदि ने कहा कि मोटर मार्ग न होने पर ग्रामीणों को मीलों पैदल जाना पड़ता है। सड़क का कार्य पूर्ण करने के लिए कई बार कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से गुहार लगाई है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सड़क पर जिन काश्तकारों की भूमि का अधिग्रहण किया गया और उन्हें मुआवजा तक नहीं मिल पाया। क्षेत्रवासियों ने डीएम से शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed