फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   बच्चों, महिलाओं पर भारी पड़ रही हड़ताल

बच्चों, महिलाओं पर भारी पड़ रही हड़ताल

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Pauri
Pauri Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर/कीर्तिनगर। एरियर की मांग को लेकर आंदोलित मातृ शिशु कल्याण केंद्र कर्मियों की हड़ताल गर्भवर्ती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं पर भारी पड़ रही हे। दो बुधवार बीत चुके हैं, जिनमें एएनएन ने टीकाकरण कार्य से खुद को अलग रखा है।
विज्ञापन

अकेले कीर्तिनगर ब्लॉक में दो बुधवार के दौरान 0-1 आयु वर्ग के 359 बच्चे तथा 60 गर्भवती महिलाएं व 5-10 आयु वर्ग के 150 बच्चों का टीकाकरण किया जाना था। इनका टीकाकरण मातृशिशु कल्याण केंद्रों के कर्मचारियों के आंदोलन पर रहने के कारण नहीं हो पाया है। यही हाल खिर्सू ब्लॉक तथा बेस अस्पताल में टीकाकरण के लिए पहुंच रही महिलाओं का भी है। ग्रामीण क्षेत्रों में दिक्कतें अधिक बढ़ गई हैं, जहां पर गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों के टीककरण के लिए निजी केंद्रों की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रकला डंगवाल ने आंदोलित कर्मियों से आगामी 19 नवंबर को देहरादून में आयोजित महारैली में अधिकाधिक लोगों से शिरकत करने की अपील की है। यहां आयोजित धरने में पार्वती रांगड़, विद्या जोशी, उषा बलूनी, संतोषी, अनीता कठैत, मनोरी लखेड़ा आदि बैठे।
विज्ञापन


एएनएम की हड़ताल 15वें दिन भी जारी
रुद्रप्रयाग। एरियर भुगतान की मांग को लेकर मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कार्यकत्रियाें की हड़ताल 15 वें दिन भी जारी रही। हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्राें में जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। धरना स्थल पर हुई सभा में निर्णय लिया गया कि 19 नवंबर को देहरादून में होने वाली रैली में बड़ी संख्या में कार्यकत्रियां प्रतिभाग करेंगी। धरने में चंद्रा बुटोला, कमला, भुवनेश्वरी, विमला, यमुना, जमुना, सुमन, कांती, पूर्वा, बुद्धि बुटोला, देवेश्वरी आदि बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना देकर किया प्रदर्शन
पौड़ी। एरियर भुगतान की मांग को लेकर महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। मांग को लेकर एएनएम की हड़ताल जारी है। इस मौके पर मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी पंवार और अन्य पदाधिकारियाें ने शासन पर उनकी मांगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इस मौके पर सभी कार्यकत्रियों से 19 नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

फोटो फाइल नेम-16 जीओपी 05 में

टीकाकरण को भटकी महिलाएं
गोपेश्वर। पिछले दो सप्ताह से एएनएम के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से गर्भवती महिलाओं के साथ ही बच्चों के टीकाकरण के लिए महिलाओं को भटकना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में चार माह के बच्चे को लेकर पहुंची अनीता देवी का कहना है कि वे पिछले तीन दिन से जिला अस्पताल में बच्चे के टीकाकरण के लिए आ रही हैं, लेकिन एएनएम की हड़ताल से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। वहीं, एएनएम का शेष एरियर भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को 16वें दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed