{"_id":"13-53039","slug":"Pauri-53039-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ईमानदारी से पूरे होंगे विकास कार्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ईमानदारी से पूरे होंगे विकास कार्य’
Pauri
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बृहस्पतिवार को सनेह क्षेत्र को नगर से जोड़ने वाले पुल का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को ईमानदारी से पूरा किया जाएगा। क्षेत्र में जितनी भी स्वीकृत विकास योजनाएं हैं, सभी को हर हाल में पूरा किया जाएगा।
बिशनपुर में गूलर के पेड़ के पास नगर और शहर को जोड़ने के लिए 100 मीटर स्पान पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल का निर्माण 510.54 लाख की लागत से किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पुल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हो चुका था, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही इसका निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही कहा कि लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग और कण्वाश्रम पनियाली मोटर मार्गों का निर्माण जल्द कराया जाएगा। इसके साथ ही इनसे जुड़े क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा। वहीं ग्रास्टनगंज में सड़क का निर्माण भी जल्दी ही शुरू किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य और महिला जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुसुम असवाल, संजय तिवारी, विजयेश्वरी झिंकवाण, दर्शन सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, गिरीराजकिशोर हिंदवाण, शकुंतला झिंकवाण, रवींद्र जजेड़ी, चंद्रमोहन खर्कवाल और शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
‘पहले हो चुका है पुल का शिलान्यास’
कोटद्वार। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र सिंह रावत का कहना है कि पुल के निर्माण कार्य का पूर्व में शिलान्यास हो चुका है। उन्होंने दोबारा भूमि पूजन पर आश्चर्य प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि लगता है पुराने विकास कार्यों में ही मंत्री जी अपना समय बिताना चाह रहे हैं। नए विकास कार्य क्षेत्र के लिए लाएं, तो कुछ बात बनेे। अभी क्षेत्र के लिए मेडिकल कालेज सहित अनेक विकास कार्य बाट जोह रहे हैं।