फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   दुर्घटनाओं में तीन की मौत 12 घायल

दुर्घटनाओं में तीन की मौत 12 घायल

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Pauri
Pauri Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन। सतपुली सिसल्डी मोटर मार्ग पर एक मैक्स खाई में गिरने से दो लोगों और कर्णप्रयाग में एक वाहन दुर्घटना में एक की मौत हो गई। दूसरी ओर अलग-अलग दुर्घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

12 नवंबर सोमवार मैक्स वाहन सतपुली सिसल्डी मार्ग पर मैक्स कफल्डी की ओर जा रही थी कि मैक्स कफल्डी गांव से कुछ ही दूर दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी। मैक्स खाई में गिरने का पता चलते ही ग्रामीणों ने दोनों को दो सौ फीट गहरी खाई से बाहर निकाला। उन्होंने देखा वाहन में सवार सवार काफल्डी निवासी राजेश सिंह 20 वर्ष पुत्र रामदयाल सिंह और सतन्याणी निवासी दीपक 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले उपचार के लिए सतपुली लाया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मिलिट्री हास्पिटल लैंसडौन ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कार का शीशा तोड़ कार में घुसा
कोटद्वार। मंगलवार देर रात एक बाइक किसी कार से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक कार का पिछला शीशा तोड़ते हुए कार में घुस गया। इस घटना में बाइक सवार महिपाल 28 वर्ष पुत्र मदन सिंह निवासी कांडा और कोमल सिंह 25 वर्ष पुत्र सहदेव निवासी हल्लूवाली नजीबाबाद बिजनौर घायल हो गए। हल्लूवाली निवासी कोमल की हालत गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में एक की मौत
कर्णप्रयाग। मंगलवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चटवापीपल निवासी राजे सिंह अपनी वैन से कर्णप्रयाग की ओर आ रहे थे लेकिन घर से कुछ दूरी पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। राजे की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस तथा ग्रेफ के कर्मियों ने लोगों के सहयोग से शव को खाई से निकाला। दुर्घटना का कारण वाहन में तकनीकी खराबी का होना बताया जा रहा है। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव उनके हवाले कर दिया था।

दुर्घटनाओं में सात घायल
कीर्तिनगर। कीर्तिनगर-बडियारगढ़ मोटर मार्ग पर बडियारगढ़ से श्रीनगर की ओर आ रही इंडिगो कार सेंद्री के समीप अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें हादसे में कार में सवार बडियारगढ़ सुराड़ी पाव निवासी भगत सिंह पुंडीर (30) उनकी 26 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी, तीन वर्षीय पुत्र आदित्य और अगस्त्यमुनि निवासी अनूप नेगी(30) घायल हो गए। कोतवाली कीर्तिनगर के एसएसआई संजय चौहान ने बताया कि कार के खाई में गिरते ही उसमें सवार चारों लोग बाहर छिटककर झाड़ियों में अटक जाने से बच गए जबकि कार गहरी खाई में जा गिरी। चाराें घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
वहीं चंबा में बुधवार दोपहर उपली नागणी में एक बाइक-कार की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार पंकज सिंह निवासी डाबरखाल खाड़ी घायल हो गया। नागणी चौकी इंचार्ज सुरेश कोठियाल ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही घायल अस्पताल चले गया था। वहीं जौनपुर प्रखंड के नैनबाग अगलाड पुल के समीप सिलेसू में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें सवार इस्लाम और शौनाद निवासी सहसपुर घायल हो गए।


बाइक टकराई, कार गदेरे में गिरी
अगस्त्यमुनि/रुद्रप्रयाग। मंगलवार दोपहर चंद्रापुरी की ओर जा रही बाइक राजकीय महाविद्यालय के समीप सामने से आ रही कार से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी ओर रुद्रप्रयाग बस अड्डे पर एक कार अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे पुनाड़ गदेरे में गिर गई, जिससे कार चालक को हल्की चोटें आई हैं। बुधवार को स्थानीय लोगों ने बीआरओ के अधिकारियों से मुलाकात कर अगस्त्यमुनि, विजयनगर, कालेज गेट सहित अन्य संवेदनशील स्थानों में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed