फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   चारधामों में अधिकारी स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान: आयुक्त

चारधामों में अधिकारी स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान: आयुक्त

Fri, 03 May 2019 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
चारधामों में अधिकारी स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान: आयुक्त
पौड़ी। गढ़वाल आयुक्त ने चारधामों में स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को विशेष रुप से ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर पंचायत बद्रीनाथ के अधिशासी अधिकारी को धाम में सफाई व्यवस्था चाकचौबंद करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने जिला पंचायत देहरादून व हरिद्वार के एएमए को चारधाम यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था की ठोस कार्ययोजना नहीं बनाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय सभागार पौड़ी में गढ़वाल आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मंडल के निकायों व जिला पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड के तीर्थाटन, पर्यटन व आजीविका का आधार है। यात्रियों को हमें अच्छी यादों के साथ विदा करना है। जिसमें यात्रा रूट व धामों में सफाई व्यवस्था सबसे अहम कड़ी है। आयुक्त पुरुषोत्तम ने कहा कि निकायों व जिला पंचायत से जुड़े अधिकारियों को चारधाम यात्रा में समन्वय के साथ सफाई व्यवस्था रखनी है। उन्होंने समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारियों और जिला पंचायतों के अपर मुख्य अधिकारियों से क्रमवार उनके क्षेत्र में वर्तमान सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। आयुक्त ने नगर पंचायत बद्रीनाथ के ईओ और नगर पालिका डोईवाला के ईओ को कार्ययोजना के साथ सफाई व्यवस्था चाकचौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था के लिए मानव संसाधन को लेकर जल्द अनुमति पत्रावली भेजने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिला पंचायत देहरादून व हरिद्वार के अपर मुख्य अधिकारी को यात्रा रूट पर सफाई व्यवस्था की ठोस कार्ययोजना नहीं बनाए जाने पर फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, पॉलीथीन मुक्त पर्यावरण, जन सहभागिता, जैविक-अजैविक कूड़ा प्रबन्धन एवं डम्पिंग क्षेत्रों में पड़े पुराना कूड़ा निस्तारण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर एएमए पौड़ी संतोष खेतवाल, गुरूदीप आर्य, अजहर अली, बलवन्त सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह, कुलदीप नैथानी, यूडी तिवारी, विनोद कुमार शाह, गुरूमीत सिंह, शाहित अली, ऐलम दास, बीएल आर्य, एमएल शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed